RD 16 Jul 2019
सर मैं सोनाटा फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड के एम.ई.एल. ब्रांच मुज़फ़्फ़रपुर में सी.एस.ओ. के पद पर दिनांक 15.02.2019 को नियुक्त हुआ था तथा दिनांक 18.03.2019 को कार्य मुक्त हो गया किन्तु उसका रिलीविंग लेटर आज दिनांक 16.07.2019 को जारी हुआ है जिसका एक प्रति मुझे व्हाट्सएप्प पर श्री सुधांशु मिश्रा के द्वारा भेजा गया है । किन्तु उस पत्र के माध्यम से बताया गया है कि मेरा कार्य अवधि अच्छा रहा तथा मेरे ऊपर कंपनी का कोई बकाया नही है और नही मेरा कंपनी के ऊपर कोई बकाया है, जबकी मुझे मात्र 15.02.2019 से 28.02.2019 तक का ही सैलरी मिला है, जबकी दिनांक 01.03.2019 से दिनांक 18.03.2019 तक मैं कार्यरत रहा जिसकी कोई भुगतान मुझे प्राप्त नही हुआ है, जबकि जहा तक मुझे ज्ञात है तथा हमे वहा के कुछ सीनियर लोगो के माध्यम से भी मालूम है कि जितना दिन भी काम किये है उतने दिनों की सैलरी मिलेगी, क्योकि कम्पनी 1 दिन का किसी का सैलरी नही रखती है, तो मुझे मेरे कार्य अवधि का सैलरी मुझे क्यों नही आज तक प्राप्त हुआ है और पत्र में ऐसा क्यों लिखा गया है कि मेरा कंपनी में कोई बकाया नही है। अतः निवेदन है कि मुझे मेरे कार्य अवधि का सैलरी दिया जाय।
Total Complaints ... 6
Pending Complaint ... 6
Resolved Complaint ... 0
Phone Number : +91-522-2334900
Email Id : info@sonataindia.com
Website : http://www.sonataindia.com
Address : II Floor, CP-1,PG Tower,Kursi Road, Vikas Nagar, Lucknow - 226022 Uttar Pradesh ,India